गाजियाबाद में बनेगा नया एलीवेटेड रोड, GT रोड पर जाम की समस्या से मिलेगा छुटकारा, नितिन गडकरी ने दिए निर्देश
GT रोड पर ट्रैफिक जाम की समस्या से राहत पाने के लिए अब गाजियाबाद में नया एलीवेटेड रोड बनने जा रहा है। यह रोड नये बस अड्डे से लेकर दौलतपुरा लोहे मंडी तक बनेगा, जिससे इस व्यस्त मार्ग पर ट्रैफिक की भीड़-भाड़ कम हो सकेगी। शुक्रवार को गाजियाबाद के सांसद अतुल गर्ग ने इस प्रस्ताव को लेकर केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात की।












