Home » राज्य » बिहार = BR » दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश, यूपी-बिहार समेत राज्यों में अलर्ट; उत्तराखड-हिमाचल में बढ़ा भूस्खलन का खतरा नई दिल्ली, दिल्ली

दिल्ली-NCR में तेज हवाओं के साथ बारिश, यूपी-बिहार समेत 25 राज्यों में अलर्ट; उत्तराखंड-हिमाचल में बढ़ा भूस्खलन का खतरा नई दिल्ली, दिल्ली

देश के कई हिस्सों में मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। दिल्ली-NCR समेत उत्तर और मध्य भारत के कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदल गया है। कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बारिश हो रही है, जबकि मौसम विभाग ने भारी बारिश और आधी को लेकर ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है।

दिल्ली और आसपास के नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद में सुबह से आसमान में बादल छाए हुए हैं। तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना बनी हुई है। बारिश से तापमान में गिरावट आने और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है। हालांकि, तेज बारिश होने पर दिल्ली के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या बढ़ सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, यूपी, दिल्ली, बिहार, हरियाणा, राजस्थान, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, झारखंड, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ समेत करीब राज्यों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। पश्चिम बंगाल, ओडिशा, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल, गुजरात, महाराष्ट्र, असम, त्रिपुरा, मेघालय, सिक्किम और नागालैंड में भी भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

उत्तर प्रदेश और बिहार के अधिकांश इलाकों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की चेतावनी दी गई है। भारी बारिश के कारण निचले इलाकों में जलभराव और कुछ स्थानों पर बाढ़ जैसी स्थिति बन सकती है। प्रशासन ने लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर जाने से बचने और आकाशीय बिजली से सावधान रहने की अपील की है।

मध्य प्रदेश, राजस्थान, पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में भी भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। दूसरी ओर, पहाड़ी राज्यों में बारिश लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती है। उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में लगातार बारिश से जमीन धंसने और भूस्खलन का खतरा बढ़ गया है।

कई पर्वतीय मार्गों पर चट्टानें गिरने से यातायात बाधित हो सकता है। आपदा प्रबंधन विभाग ने नदी-नालों के किनारे रहने वाले लोगों को सतर्क रहने और अनावश्यक पहाड़ी यात्रा से बचने की सलाह दी है।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2