Home » लाइफस्टाइल » रक्षाबधन पर बाजार की मिठाई छोड़ें, भाई के लिए घर पर बनाएं रॉयल केसर-पिस्ता फिरनी

रक्षाबंधन पर बाजार की मिठाई छोड़ें, भाई के लिए घर पर बनाएं रॉयल केसर-पिस्ता फिरनी

नई दिल्ली, दिल्ली। रक्षाबधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और मिठास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन घरों में खास पकवान और मिठाइयां बनाई जाती हैं। अगर इस बार बाजार की मिठाई खरीदने के बजाय कुछ खास और स्वादिष्ट घर पर तैयार करना चाहते हैं, तो केसर-पिस्ता फिरनी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है।

दूध, चावल, केसर और पिस्ते से तैयार होने वाली यह पारंपरिक मिठाई स्वाद में रिच और देखने में बेहद आकर्षक लगती है। घर पर फिरनी बनाने का फायदा यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाली सामग्री को अपनी पसंद और गुणवत्ता के अनुसार चुना जा सकता है।

इसे बनाने के लिए सबसे पहले अच्छी गुणवत्ता वाले चावल को धोकर करीब से मिनट के लिए पानी में भिगो दें। इसके बाद पानी निकालकर चावल को दरदरा पीस लें। अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध गर्म करें और उबाल आने के बाद उसमें पिसे हुए चावल डालें।

मिश्रण को धीमी आंच पर लगातार चलाते रहें ताकि चावल बर्तन के तले में न चिपके। कुछ समय बाद जब दूध और चावल का मिश्रण गाढ़ा होने लगे तो उसमें स्वादानुसार चीनी मिलाएं। इसके बाद थोड़े गर्म दूध में भिगोया गया केसर डाल दें।

अब इसमें बारीक कटे हुए पिस्ते मिलाएं। चाहें तो बादाम या काजू भी स्वाद के अनुसार शामिल किए जा सकते हैं। फिरनी को तब तक पकाएं, जब तक इसका टेक्सचर गाढ़ा और मलाईदार न हो जाए।

तैयार फिरनी को छोटे मिट्टी के कुल्हड़ों या सुंदर सर्विंग बाउल में निकाल लें। इसे पहले सामान्य तापमान पर ठंडा होने दें और फिर फ्रिज में रख दें। ठंडी होने के बाद ऊपर से पिस्ता और केसर डालकर सजाएं।

रक्षाबंधन पर घर पर बनी केसर-पिस्ता फिरनी भाई के लिए एक खास और रॉयल मिठाई साबित हो सकती है। इसकी खुशबू, मलाईदार स्वाद और आकर्षक प्रस्तुति त्योहार की मिठास को और बढ़ा सकती है।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2