Home » शिक्षा » SSC GD Constable Result 2026: रिजल्ट को लेकर बढ़ा इंतजार, जल्द जारी हो सकता है परिणाम; यहां देखें चेक करने का तरीका

SSC GD Constable Result 2026: रिजल्ट को लेकर बढ़ा इंतजार, जल्द जारी हो सकता है परिणाम; यहां देखें चेक करने का तरीका

नई दिल्ली, भारत

SSC GD Constable Result 2026 का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) की ओर से आयोजित जनरल ड्यूटी कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट जल्द जारी होने की उम्मीद है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार परिणाम जारी होने के बाद SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे।

SSC GD Constable परीक्षा का आयोजन 27 अप्रैल से 30 मई 2026 के बीच देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया था। परीक्षा में 48 लाख से अधिक उम्मीदवारों के शामिल होने की जानकारी सामने आई है। परीक्षा खत्म होने के बाद से अभ्यर्थी रिजल्ट और कटऑफ का इंतजार कर रहे हैं।

कब आएगा SSC GD Result 2026?

SSC ने अभी रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है। हालांकि, विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स में सितंबर 2026 के शुरुआती सप्ताह में परिणाम जारी होने की संभावना जताई जा रही है। उम्मीदवारों को सलाह है कि किसी भी अनौपचारिक सूचना पर भरोसा न करें और SSC की वेबसाइट पर जारी आधिकारिक अपडेट को ही अंतिम मानें।

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी संभव

रिजल्ट के साथ आयोग की ओर से कटऑफ से जुड़ी जानकारी भी जारी की जा सकती है। कटऑफ के आधार पर लिखित परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को चयन प्रक्रिया के अगले चरण के लिए शॉर्टलिस्ट किया जाएगा।

सफल उम्मीदवारों को Physical Efficiency Test (PET) और Physical Standard Test (PST) में शामिल होना होगा।

ऐसे चेक करें रिजल्ट

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार SSC की वेबसाइट पर जाएं। इसके बाद Result सेक्शन में GD Constable Result 2026 का लिंक खोलें। मांगी गई जानकारी, जैसे रोल नंबर या अन्य विवरण दर्ज करें। सबमिट करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा। उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर भविष्य के लिए प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।

PET-PST की तैयारी रखें जारी

अभ्यर्थियों को रिजल्ट का इंतजार करते हुए फिजिकल टेस्ट की तैयारी भी जारी रखनी चाहिए। दौड़, फिटनेस और निर्धारित शारीरिक मानकों के अनुसार तैयारी करना अगले चरण के लिए महत्वपूर्ण रहेगा।

SSC GD Result 2026 की सटीक तारीख और कटऑफ की पुष्टि केवल आयोग की आधिकारिक वेबसाइट से ही करें।

मनोरंजन
संबंधित समाचार
E-Paper image 2