RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 16 Jun 2025 , 7:30 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » श्रीराम जन्मभूमि में भव्य जन्मोत्सव, 6 अप्रैल को होगा विशेष आयोजन

श्रीराम जन्मभूमि में भव्य जन्मोत्सव, 6 अप्रैल को होगा विशेष आयोजन

श्रीराम जन्मभूमि में भव्य जन्मोत्सव, 6 अप्रैल को होगा विशेष आयोजन

अयोध्या: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र द्वारा आगामी 6 अप्रैल 2025 (रविवार) को श्रीराम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाने की तैयारी पूरी कर ली गई है। यह आयोजन चैत्र शुक्ल नवमी, संवत 2081 के पावन अवसर पर होगा, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल होंगे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 9:30 बजे रामलला के अभिषेक से होगी, जो 10:30 बजे तक चलेगा। इसके बाद रामलला का विशेष श्रृंगार किया जाएगा, जो 10:40 से 11:45 बजे तक चलेगा। इस दौरान श्रद्धालु रामलला के दर्शन कर सकेंगे।

दोपहर 12:00 बजे श्रीराम जन्म के पावन क्षण पर विशेष आरती और सूर्य-तिलक किया जाएगा। इस दौरान मंदिर परिसर में भव्य आयोजन होगा, और भक्तगण इस शुभ अवसर के साक्षी बनेंगे।

मंदिर प्रशासन के अनुसार, श्रद्धालु इस पूरे कार्यक्रम का अपने घरों में टेलीविजन के माध्यम से सीधा प्रसारण भी देख सकेंगे। अयोध्या में इस आयोजन को लेकर भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है, और बड़ी संख्या में रामभक्त अयोध्या पहुंचने की तैयारी कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित समाचार
Rudra ji