RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 16 Jun 2025 , 7:21 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया 364 सरकारी आवासों का लोकार्पण

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया 364 सरकारी आवासों का लोकार्पण

भोपाल में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया 364 सरकारी आवासों का लोकार्पण

भोपाल, 18 मार्च: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज राजधानी भोपाल में शासकीय आवासीय परियोजना के प्रथम चरण के अंतर्गत 116.26 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 364 आवासों का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने नए घर पाने वाले शासकीय कर्मचारियों को आवास की चाबी भेंटकर शुभकामनाएं दीं।


लोकार्पित हुए नवनिर्मित 364 शासकीय आवासों के परिसर को भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी के नाम से जाना जाएगा।

इस मौके पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि यह सर्वसुविधायुक्त आवास सरकारी कर्मचारियों के जीवन को सरल और सुखद बनाएंगे, जिससे उनकी कार्यक्षमता में भी बढ़ोतरी होगी। उन्होंने इस परियोजना को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप बताते हुए कहा कि सरकार कर्मचारियों के कल्याण के लिए लगातार प्रयासरत है।
पर्यावरण संरक्षण के लिए नई पहल

लोकार्पण समारोह के दौरान भोपाल नगर पालिक निगम द्वारा शुरू की गई ‘Reduce, Reuse, Recycle’ वाहन को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस पहल के तहत सरकारी दफ्तरों से अनुपयोगी कागज एकत्र कर उन्हें रिसाइकिल किया जाएगा और बदले में उपयोगी कागज उपलब्ध कराए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने इसे पर्यावरण संरक्षण की दिशा में
महत्वपूर्ण कदम बताया।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष, स्थानीय जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी लाभार्थियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित समाचार
Rudra ji