RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 03 Aug 2025 , 2:02 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » ये नहीं होना चाहिए था… मुंबई इंडियंस की हार का पोस्टमार्टम, इन 3 ‘अनहोनी’ ने हरवा दिया मैच

ये नहीं होना चाहिए था… मुंबई इंडियंस की हार का पोस्टमार्टम, इन 3 ‘अनहोनी’ ने हरवा दिया मैच

ये नहीं होना चाहिए था… मुंबई इंडियंस की हार का पोस्टमार्टम, इन 3 ‘अनहोनी’ ने हरवा दिया मैच

ये नहीं होना चाहिए था… मुंबई इंडियंस की हार का पोस्टमार्टम, इन 3 ‘अनहोनी’ ने हरवा दिया मैच

IPL 2025 में 7 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के सामने RCB की चुनौती थी. मुंबई इंडियंस अपने घर में मैच खेल रही थी. बावजूद इसके वो हार गई. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पहले खेलते हुए 221 रन का टोटल खड़ा किया, जवाब में 222 रन के लक्ष्य का पीछा करती हुई मुंबई इंडियंस की पारी 209 रन पर ही थम गई. अब ये जो 12 रन से हार मिली, जब हमने उसके पीछे की वजहों की पड़ताल की तो कहानी में ट्विस्ट नजर आया. पता चला कि मुंबई की हार में 3 अनहोनी का बड़ा हाथ है, जिनका ताल्लुक 3 खिलाड़ियों से है.

सबसे पहली अनहोनी तो ये हुई कि मुंबई इंडियंस जब लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उसके बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा ने उसमें अर्धशतक जड़ दिया. तिलक वर्मा ने 29 गेंदों पर 56 रन जमाए, जिसमें 4 चौके और 4 छक्के शामिल रहे. तिलक की इस पारी को कई भी शानदार कहेगा. लेकिन, मुंबई इंडियंस के लिए ये अपशकुन की तरह है. IPL का इतिहास गवाह है कि तिलक वर्मा ने जब भी अर्धशतक जड़ा है, मुंबई इंडियंस को हार का सामना करना पड़ा है.

 

नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/

संबंधित समाचार
Rudra ji