अनुराग ठाकुर को मिली बड़ी अंतरराष्ट्रीय ज़िम्मेदारी, IPU में लोकतंत्र और मानवाधिकार समिति के निर्विरोध सदस्य चुने गए
नई दिल्ली/ताशकंद:
भारत के वरिष्ठ सांसद और केंद्रीय मंत्री श्री अनुराग सिंह ठाकुर को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ी सफलता मिली है। उन्हें Inter-Parliamentary Union (IPU) की ‘Bureau of Standing Committee on Democracy and Human Rights’ का निर्विरोध सदस्य चुना गया है। यह चयन ताशकंद में आयोजित IPU की असेंबली के दौरान हुआ।
इस प्रतिष्ठित समिति के लिए दुनिया भर के चार देशों ने अपने-अपने प्रतिनिधियों को मैदान में उतारा था। लेकिन IPU की बैठक में भारत के प्रतिनिधि श्री ठाकुर के नाम पर सर्वसम्मति बनी और उन्हें निर्विरोध इस महत्वपूर्ण पद के लिए चुन लिया गया।
IPU, दुनिया भर की संसदों का एक मंच है, जो लोकतंत्र, मानवाधिकार और पारदर्शी शासन को बढ़ावा देने के लिए कार्य करता है। इस मंच में भारत की सक्रिय भागीदारी और अब श्री अनुराग ठाकुर की नियुक्ति यह दर्शाती है कि वैश्विक मंचों पर भारत की भूमिका लगातार सशक्त हो रही है।
श्री ठाकुर की नियुक्ति न केवल भारत के लिए गर्व का विषय है, बल्कि यह देश की लोकतांत्रिक परंपराओं और मानवाधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का भी प्रतीक है।
नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/