RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 20 Apr 2025 , 2:35 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » दिल्ली-NCR » दिल्ली के लाल किले में गूंजी सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा, मध्यप्रदेश सरकार ने किया ऐतिहासिक ‘महानाट्य’ का आयोजन

दिल्ली के लाल किले में गूंजी सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा, मध्यप्रदेश सरकार ने किया ऐतिहासिक ‘महानाट्य’ का आयोजन

नई दिल्ली।
देश की राजधानी दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किला परिसर में तीन दिवसीय ‘सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य’ का भव्य समापन हुआ। मध्यप्रदेश सरकार द्वारा आयोजित इस सांस्कृतिक आयोजन में सम्राट विक्रमादित्य के स्वर्णिम युग को जीवंत किया गया, जिसमें भारतीय सनातन संस्कृति, स्वाभिमान और आत्मगौरव की सजीव झलक देखने को मिली।

दिल्ली के लाल किले में गूंजी सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा, मध्यप्रदेश सरकार ने किया ऐतिहासिक ‘महानाट्य’ का आयोजन
दिल्ली के लाल किले में गूंजी सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा, मध्यप्रदेश सरकार ने किया ऐतिहासिक ‘महानाट्य’ का आयोजन

कार्यक्रम में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल इतिहास का सम्मान नहीं, बल्कि राष्ट्र के सांस्कृतिक पुनर्जागरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है। यह नाट्य प्रस्तुति “विरासत से विकास की ओर” की सोच को आगे बढ़ाती है, जो यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में साकार हो रही है।

दिल्ली के लाल किले में गूंजी सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा, मध्यप्रदेश सरकार ने किया ऐतिहासिक ‘महानाट्य’ का आयोजन
दिल्ली के लाल किले में गूंजी सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा, मध्यप्रदेश सरकार ने किया ऐतिहासिक ‘महानाट्य’ का आयोजन

तीन दिनों तक चले इस भव्य आयोजन में संगीत, नृत्य और नाट्य के माध्यम से सम्राट विक्रमादित्य के पराक्रम, न्यायप्रियता और सांस्कृतिक दृष्टिकोण को दर्शाया गया। दर्शकों ने इस अनुपम प्रस्तुतिकरण को अद्वितीय बताया और कलाकारों की भूरी-भूरी प्रशंसा की।

दिल्ली के लाल किले में गूंजी सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा, मध्यप्रदेश सरकार ने किया ऐतिहासिक ‘महानाट्य’ का आयोजन
दिल्ली के लाल किले में गूंजी सम्राट विक्रमादित्य की गौरवगाथा, मध्यप्रदेश सरकार ने किया ऐतिहासिक ‘महानाट्य’ का आयोजन

कार्यक्रम के सफल आयोजन में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, सभी कलाकारों और आयोजन से जुड़े समस्त कर्मियों के योगदान की मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सराहना की और आभार प्रकट किया।

यह आयोजन न केवल सांस्कृतिक चेतना को जागृत करने वाला रहा, बल्कि भारत के गौरवशाली अतीत से वर्तमान को जोड़ने वाला एक प्रेरणादायक प्रयास भी सिद्ध हुआ।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित समाचार
Rudra ji