RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 20 Oct 2025 , 7:01 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल से दिल्ली ने रचा इतिहास: Earth Day पर 100MW बिजली बचाई

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल से दिल्ली ने रचा इतिहास: Earth Day पर 100MW बिजली बचाई

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल से दिल्ली ने रचा इतिहास: Earth Day पर 100MW बिजली बचाई

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की पहल से दिल्ली ने रचा इतिहास: Earth Day पर 100MW बिजली बचाई

नई दिल्ली, 22 अप्रैल:

Earth Day के अवसर पर आज दिल्लीवासियों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का एक अनोखा उदाहरण प्रस्तुत किया। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता की अपील पर राजधानी में आज रात 8:00 से 8:05 तक सांकेतिक रूप से बिजली बंद कर ऊर्जा बचत का संकल्प लिया गया। इस पहल का असर इतना व्यापक रहा कि रात 08:03:56 पर दिल्ली की पावर डिमांड में लगभग 100 मेगावाट की अधिकतम गिरावट दर्ज की गई।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने सोशल मीडिया पर दिल्लीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा, “यह आपकी जागरूकता और सहभागिता का प्रमाण है। यह छोटा सा कदम न सिर्फ पर्यावरण के लिए, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी एक बड़ा संदेश है। आइए हम सब मिलकर पर्यावरण की रक्षा करें।”

इस पहल को लेकर आम लोगों से लेकर पर्यावरणविदों तक ने सराहना की है। यदि ऐसे छोटे-छोटे कदम नियमित रूप से उठाए जाएं, तो देश भर में ऊर्जा संकट को काफी हद तक कम किया जा सकता है।

Earth Day की इस पहल ने यह साबित कर दिया कि जब जनता और नेतृत्व एकजुट होते हैं, तो बदलाव संभव होता है  – और वह भी सकारात्मक दिशा में।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/

संबंधित समाचार
Rudra ji