RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 03 Aug 2025 , 6:25 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » राजा इकबाल सिंह मेयर, जयभगवान यादव डिप्टी मेयर चुने गए, दिल्ली नगर निगम में

राजा इकबाल सिंह मेयर, जयभगवान यादव डिप्टी मेयर चुने गए, दिल्ली नगर निगम में

राजा इकबाल सिंह मेयर, जयभगवान यादव डिप्टी मेयर चुने गए, दिल्ली नगर निगम

दिल्ली नगर निगम में सरदार राजा इकबाल सिंह, महापौर चुने गए, जयभगवान यादव को उप-महापौर पद की जिम्मेदारी

नई दिल्ली:
दिल्ली नगर निगम (MCD) के महापौर पद पर सरदार राजा इकबाल सिंह को चुना गया है।  महापौर पद के लिए हुए चुनाव में राजा इकबाल सिंह जी को 133 वोट प्राप्त किए, जो उनकी जीत का प्रतीक है।  वहीं, जयभगवान यादव जी  को उप-महापौर पद पर  चुना गया है। दोनों नेताओं के चयन से नगर निगम में एक सकारात्मक संदेश गया है और प्रशासनिक स्थिरता की उम्मीद बढ़ी है।

भाजपा के वरिष्ठ नेता के रूप में राजा इक़बाल सिंह ने लंबे समय तक नगर राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाई है। अब महापौर के रूप में उनके नेतृत्व से नगर निगम को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।उनके साथ जयभगवान यादव, जी जो उप-महापौर बने हैं, निगम के कार्यों को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

महापौर और उप-महापौर के रूप में दोनों नेताओं के चयन पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से बधाईयों का तांता लग गया है। नगर निगम के विभिन्न विभागों को लेकर आमजन को जिन उम्मीदों का इंतजार था, अब उनके पूर्ण होने की दिशा में गति आने की संभावना जताई जा रही है।

                 ( भाजपा की ट्रिपल इंजन सरकार को मजबूती, एमसीडी में भी बीजेपी का परचम लहराया )     

नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/

संबंधित समाचार
Rudra ji