RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Saturday, 02 Aug 2025 , 5:43 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज दण्ड स्थापित

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज दण्ड स्थापित

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज दण्ड स्थापित

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज दण्ड स्थापित

अयोध्या। वैशाख शुक्ल द्वितीया, विक्रमी संवत् 2082, तदनुसार 29 अप्रैल 2025, मंगलवार को ऐतिहासिक श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान सम्पन्न हुआ। प्रातः 7 बजे मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज दण्ड का स्थापना समारोह संपन्न हुआ।

अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य शिखर पर ध्वज दण्ड स्थापित

ध्वज दण्ड की लम्बाई 42 फुट है और इसे विधिवत पूजन-अर्चन के बाद स्थापित किया गया। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशेष पूजा एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने भावपूर्ण सहभागिता की। ध्वज दण्ड स्थापना के साथ ही मंदिर के मुख्य शिखर पर श्रीराम की दिव्य भव्यता का प्रतीक और भी प्रभावी ढंग से प्रदर्शित होने लगा है।

समारोह में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के पदाधिकारी, आचार्यगण तथा बड़ी संख्या में भक्तगण उपस्थित रहे। यह आयोजन धार्मिक परंपराओं के अनुसार सम्पन्न हुआ और श्रद्धा एवं उल्लास का वातावरण बना रहा।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ; https://nationalcapitaltimes.com/

संबंधित समाचार
Rudra ji