मुंडका विधानसभा में ‘आप’ का कार्यकर्ता संवाद, विपक्ष की भूमिका को लेकर हुआ मंथन
नई दिल्ली, मुंडका:
आम आदमी पार्टी (AAP) ने मुंडका विधानसभा क्षेत्र में ‘कार्यकर्ता संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में पार्टी के दिल्ली प्रदेश श्री सौरभ भारद्वाज ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से संवाद किया। उनके साथ पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे। 
कार्यक्रम के दौरान भारद्वाज ने कहा कि दिल्ली की जनता ने आम आदमी पार्टी को इस बार विपक्ष की भूमिका सौंपी है, जिसे पार्टी पूरी ज़िम्मेदारी और मज़बूती के साथ निभाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि पार्टी के सिद्धांतों और नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम पहले से भी अधिक गंभीरता से किया जाएगा।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित रहे। मंच से संगठन को मज़बूत करने, जमीनी मुद्दों पर सक्रिय रहने और आम जनता से जुड़े रहने पर विशेष ज़ोर दिया गया।












