दिल्ली में वक्फ सुधार जनजागरण अभियान के तहत बीजेपी ने कांग्रेस पर झूठ फैलाने का लगाया आरोप
नई दिल्ली, 5 मई:
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को प्रदेश कार्यालय में प्रेस वार्ता कर ‘वक्फ सुधार जनजागरण अभियान’ के तहत कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि वक्फ जैसे संवेदनशील विषय पर कांग्रेस द्वारा झूठ फैलाया जा रहा है, जो उसकी पुरानी राजनीतिक आदतों का हिस्सा है।
सचदेवा ने बताया कि सरकार की ‘सबका साथ, सबका विकास’ की नीति के अंतर्गत सभी वर्गों और समुदायों की बातों को गंभीरता से सुना गया है। उन्होंने दावा किया कि हाल ही में आई JPC (संयुक्त संसदीय समिति) की रिपोर्ट इस बात का प्रमाण है कि सरकार ने पारदर्शिता और समावेशिता के साथ काम किया है।
प्रेस वार्ता में केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव ने भी कांग्रेस के आरोपों का तथ्यात्मक आधार पर खंडन किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है, जबकि सच्चाई कुछ और है। “हम वक्फ जनजागरण अभियान के माध्यम से जनता के सामने सच्चाई ला रहे हैं,












