RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 20 Oct 2025 , 12:13 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » सदर बाजार चांदनी चौक,के व्यापारियों से की मुलाकात, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने

सदर बाजार चांदनी चौक,के व्यापारियों से की मुलाकात, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने व्यापारियों से की मुलाकात, ट्रेड वेलफेयर बोर्ड और नई नीतियों की घोषणा

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने व्यापारियों से की मुलाकात, ट्रेड वेलफेयर बोर्ड और नई नीतियों की घोषणा

नई दिल्ली, 6 मई:
मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और सांसद श्री प्रवीन खंडेलवाल बा कैबिनेट मंत्री श्री मंजींदर सिंह सिरसा भी उपस्थित रहे।आज दिल्ली सचिवालय में चांदनी चौक, सर बाजार और पुरानी दिल्ली के प्रमुख व्यापारी संघों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। इस संवाद के दौरान व्यापारियों ने अपने क्षेत्र में आ रही समस्याओं को साझा किया, जिनमें व्यापारिक गतिविधियों में आ रही बाधाएं, ढांचागत सुविधाओं की कमी और नीतिगत समर्थन की जरूरत शामिल थी। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने व्यापारियों से की मुलाकात, ट्रेड वेलफेयर बोर्ड और नई नीतियों की घोषणा

मुख्यमंत्री ने व्यापारियों को आश्वस्त करते हुए कहा, “व्यापारी वर्ग की बातें नीतिगत दृष्टिकोण से अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। दिल्ली सरकार उनकी समस्याओं का समाधान प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ सुनिश्चित करेगी।”

बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कई बड़ी घोषणाएं भी कीं। उन्होंने बताया कि दिल्ली सरकार जल्द ही ‘ट्रेड वेलफेयर बोर्ड’ का गठन करेगी, जो व्यापारियों के कल्याण और हितों की रक्षा के लिए कार्य करेगा। इसके अलावा, वेयरहाउसिंग नीति और नई औद्योगिक नीति लाने की भी घोषणा की गई, जिससे व्यापारिक गतिविधियों को सरल, सुरक्षित और आधुनिक बनाया जा सकेगा।

मुख्यमंत्री गुप्ता ने यह भी कहा कि दिल्ली सरकार व्यापारी समुदाय के सशक्तिकरण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और भविष्य की नीतियों में उनकी भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

नेशनल कैपिटल टाइम्स

संबंधित समाचार
Rudra ji