भारत-पाकिस्तान DGMO वार्ता: 17:00 बजे से थमेगी सभी सैन्य कार्रवाई
आज दोपहर 15:35 बजे पाकिस्तान के सैन्य संचालन महानिदेशक (DGMO) ने भारतीय DGMO को फोन किया। दोनों अधिकारियों के बीच अहम बातचीत में इस बात पर सहमति बनी कि जमीन, हवा और समुद्र में सभी प्रकार की गोलीबारी और सैन्य गतिविधियां भारतीय समयानुसार 17:00 बजे से बंद कर दी जाएंगी।
इस निर्णय को लागू करने के लिए दोनों देशों की सेनाओं को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। अगली बातचीत 12 मई को दोपहर 12:00 बजे निर्धारित की गई है।
इस बीच, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विशेष ब्रीफिंग में इस निर्णय की पुष्टि की।
नेशनल कैपिटल टाइम्स ;












