मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने श्री महाकालेश्वर मंदिर में किए दर्शन, प्राप्त किया आशीर्वाद
उज्जैन, 10 मई 2025 – महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार शाम 6:20 बजे मध्यप्रदेश के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल उज्जैन स्थित श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में श्रद्धापूर्वक दर्शन व पूजन किया। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्र और समाज की समृद्धि के लिए प्रार्थना की तथा महाकाल से आशीर्वाद प्राप्त किया। 

इस धार्मिक यात्रा में मंत्री गिरीश महाजन भी उपस्थित रहे। दोनों नेताओं ने भक्तिभाव से भगवान महाकाल के दर्शन कर धर्मनगरी की आस्था और परंपरा के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक है और कालों के काल महादेव की इस नगरी उज्जैन में दर्शन करना विशेष पुण्यदायक माना जाता है।
नेशनल कैपिटल टाइम्स ;












