RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 03 Aug 2025 , 2:55 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » शशि थरूर को मिला खास मिशन, मोदी सरकार से; विदेशों में उठाएंगे भारत की आवाज

शशि थरूर को मिला खास मिशन, मोदी सरकार से; विदेशों में उठाएंगे भारत की आवाज

शशि थरूर को मिला खास मिशन, मोदी सरकार से विदेशों में उठाएंगे भारत की आवाज - पाकिस्तान को देंगे करारा जवाब

मोदी सरकार से शशि थरूर को मिला खास मिशन, विदेशों में उठाएंगे भारत की आवाज – पाकिस्तान को देंगे करारा जवाब

नई दिल्ली:
भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर दुनिया को सच बताने और पाकिस्तान जैसे देशों को बेनकाब करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। केंद्र सरकार ने एक उच्चस्तरीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल विदेश भेजने का निर्णय लिया है, जिसमें वरिष्ठ सांसद डॉ. शशि थरूर और सुप्रिया सुले को शामिल किया गया है।

यह प्रतिनिधिमंडल 23 से 24 मई के बीच 5 से 8 देशों का दौरा करेगा। इसका उद्देश्य है अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भारत की स्थिति को मजबूती से रखना और आतंकवाद को शह देने वाले देशों की भूमिका को उजागर करना।

डॉ. शशि थरूर ने इस मिशन को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, “जब राष्ट्रहित की बात हो और मेरी सेवाओं की आवश्यकता हो, तो मैं कभी पीछे नहीं हटूंगा।” यह बयान यह दर्शाता है कि राजनीतिक मतभेदों के बावजूद, जब देशहित की बात आती है, तो सभी नेता एकजुट होकर खड़े होते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, इस दौरे के दौरान प्रतिनिधिमंडल संयुक्त राष्ट्र के कुछ मंचों और अन्य वैश्विक बैठकों में भाग लेगा, जहां पाकिस्तान की कथित भूमिका और आतंकवाद के नेटवर्क पर भारत का पक्ष रखा जाएगा।

यह कदम ऐसे समय में उठाया गया है जब भारत लगातार वैश्विक स्तर पर आतंकवाद के खिलाफ एक ठोस नीति की मांग कर रहा है। यह देखना दिलचस्प होगा कि इस पहल से अंतरराष्ट्रीय समुदाय में भारत के प्रयासों को कितनी समर्थन मिलता है।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ;

संबंधित समाचार
Rudra ji