Home » देश » डी. गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराया, क्लासिकल शतरंज में पहली जीत, नॉर्वे चेस 2025

डी. गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराया, क्लासिकल शतरंज में पहली जीत, नॉर्वे चेस 2025

डी. गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराया, क्लासिकल शतरंज में पहली जीत, नॉर्वे चेस 2025

डी. गुकेश ने मैग्नस कार्लसन को हराया, क्लासिकल शतरंज में पहली जीत, नॉर्वे चेस में तीसरे स्थान पर पहुंचे

नॉर्वे चेस 2025 के छठे राउंड में भारत के 19 वर्षीय वर्ल्ड चैंपियन डी. गुकेश ने वर्ल्ड नंबर-1 मैग्नस कार्लसन को हराकर इतिहास रच दिया। यह क्लासिकल फॉर्मेट में गुकेश की कार्लसन पर पहली जीत है। इस मुकाबले के बाद गुकेश टूर्नामेंट की पॉइंट्स टेबल में 8.5 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि कार्लसन और अमेरिका के फाबियानो कारुआना 9.5 अंकों के साथ संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं।

हार के बाद गुस्से में दिखे कार्लसन

मैच खत्म होते ही कार्लसन अपना आपा खो बैठे। उन्होंने गुस्से में चेस बोर्ड पर मुक्का मारा, जिससे मोहरे बिखर गए। हालांकि कुछ ही पल बाद उन्होंने खुद को संभाला, गुकेश से माफ़ी मांगी और उनकी पीठ थपथपाई। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत करने से इनकार कर दिया और चुपचाप चले गए।

नेशनल कैपिटल टाइम्स ;

संबंधित समाचार
E-Paper image 2