RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 03 Aug 2025 , 2:47 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » राज्य » गुजरात = GT » अहमदाबाद विमान हादसा: 241 की मौत, जलते मलबे में पहचान ढूंढता डॉग स्क्वॉड

अहमदाबाद विमान हादसा: 241 की मौत, जलते मलबे में पहचान ढूंढता डॉग स्क्वॉड

अहमदाबाद विमान हादसा: 241 की मौत, जलते मलबे में पहचान ढूंढता डॉग स्क्वॉड

अहमदाबाद विमान हादसा: 241 की मौत, जलते मलबे में पहचान ढूंढता डॉग स्क्वॉड

अहमदाबाद: एयर इंडिया की बोइंग 787 ड्रीमलाइनर फ्लाइट टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गई। इस हादसे में विमान में सवार 241 यात्रियों और क्रू मेंबर्स की मौके पर ही मौत हो गई। विमान रिहायशी इलाके पर गिरा, जिससे ज़मीनी नुकसान भी हुआ है।

टक्कर इतनी भयानक थी कि विमान आग की लपटों में तब्दील हो गया। शव इतने जल चुके हैं कि उनकी पहचान कर पाना बेहद मुश्किल हो गया है। इसीलिए डॉग स्क्वॉड को मौके पर तैनात किया गया है, जो मलबे से अवशेष और पहचान चिन्ह ढूंढने में जुटा है।

मौके पर प्रशासन, NDRF और एयरपोर्ट अथॉरिटी की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। सरकार ने हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। यह हादसा भारतीय एविएशन इतिहास की सबसे दर्दनाक घटनाओं में गिना जा रहा है

संबंधित समाचार
Rudra ji