RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 15 Jun 2025 , 6:22 pm

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » 91 साल बाद राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, श्रीगंगानगर में पारा 49.4°C पहुंचा

91 साल बाद राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, श्रीगंगानगर में पारा 49.4°C पहुंचा

91 साल बाद राजस्थान में भीषण गर्मी का कहर, श्रीगंगानगर में पारा 49.4°C पहुंचा

राजस्थान में 91 साल बाद भीषण गर्मी का कहर, श्रीगंगानगर में पारा 49.4°C पहुंचा

नई दिल्ली/जयपुर:
देश इन दिनों भीषण लू की चपेट में है। राजस्थान में 91 वर्षों बाद गर्मी ने पुराने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। श्रीगंगानगर शुक्रवार को देश का सबसे गर्म शहर रहा, जहां तापमान 49.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया – जो सामान्य से 7.9°C अधिक है।

जयपुर मौसम केंद्र के मुताबिक, यह तापमान 1934 के बाद सबसे ज्यादा है। उस साल 14 जून को श्रीगंगानगर में ही 50°C तापमान दर्ज हुआ था। इस बार रिकॉर्ड से महज 0.6°C कम रहा।

वहीं, दिल्ली में भी लू का असर तेज है। 14 जून को राजधानी का अधिकतम तापमान 44.9°C और न्यूनतम 35.7°C रहने का अनुमान है।

देश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में लू की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद बहुत कम जताई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित समाचार
Rudra ji