RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 16 Jun 2025 , 4:13 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA)’ का शिलान्यास, विधानसभा हुई डिजिटल

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA)’ का शिलान्यास, विधानसभा हुई डिजिटल

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA)' का शिलान्यास, विधानसभा हुई डिजिटल

दिल्ली विधानसभा में ‘राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA)’ का शिलान्यास, विधानसभा हुई डिजिटल

नई दिल्ली, 14 जून:
आज दिल्ली विधानसभा के इतिहास में एक नया अध्याय जुड़ गया जब माननीय केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री श्री Kiren Rijiju जी ने ‘राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन’ (NeVA) का विधिवत शिलान्यास किया। इस अवसर की अध्यक्षता दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष श्री विजेन्द्र गुप्ता जी ने की।

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA)' का शिलान्यास, विधानसभा हुई डिजिटल
राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA)’ का शिलान्यास, विधानसभा हुई डिजिटल

NeVA का मूल उद्देश्य विधानसभाओं की पारंपरिक कार्यप्रणाली को पूर्णतः डिजिटल, पारदर्शी और पेपरलेस बनाना है। यह नवाचार न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ठोस कदम है, बल्कि इससे नीतिगत प्रक्रियाओं में पारदर्शिता, गति और जवाबदेही भी सुनिश्चित होगी।

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA)' का शिलान्यास, विधानसभा हुई डिजिटल
राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA)’ का शिलान्यास, विधानसभा हुई डिजिटल

अब विधायकों को सभी आवश्यक दस्तावेज़ जैसे-प्रश्नोत्तर, कार्यसूचियाँ और विधायी दस्तावेज-एक ही डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म पर सुगमता से उपलब्ध होंगे। इससे कार्यप्रणाली अधिक कुशल और समयबद्ध बनेगी।

इस ऐतिहासिक अवसर पर दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती Rekha Gupta जी, विधानसभा उपाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट जी, कैबिनेट मंत्री श्री Manjinder Singh Sirsa जी, मुख्य सचेतक श्री Abhay Verma जी सहित अनेक विधायकगण उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA)' का शिलान्यास, विधानसभा हुई डिजिटल
राष्ट्रीय ई-विधान एप्लीकेशन (NeVA)’ का शिलान्यास, विधानसभा हुई डिजिटल

इस पहल को केंद्र और राज्य सरकार की संयुक्त डिजिटल सोच का प्रतीक माना जा रहा है, जो देश की विधायी संस्थाओं को स्मार्ट गवर्नेंस की दिशा में आगे ले जाने वाला साबित हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

संबंधित समाचार
Rudra ji