RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 30 Jun 2025 , 12:53 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » ताजा खबर » हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, सोलन में बाढ़ जैसे हालात

हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, सोलन में बाढ़ जैसे हालात

शिमला:

हिमाचल प्रदेश के 6 जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में मौसम विभाग ने भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसके अलावा हिमाचल के 4 जिलो में येलो अलर्ट जारी किया गया है. वहीं बारिश की घटनाओं में अबतक हिमाचल में करीब 31 लोगों की मौत हो गई है और 4 लोग अभी भी लापता है जबकि 66 लोग घायल हो गए हैं.

हिमाचल प्रदेश में शुरू हुए मानसून के कारण मौसम विभाग ने रविवार को 6 जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर, कांगड़ा, सोलन और सिरमौर में भारी से बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि 4 जिलों चम्बा, कुल्लू, मंडी और शिमला में भारी बारिश की संभावनाओं के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। यहीं 4 जिलों सोलन, कांगड़ा, मंडी और सिरमौर के कुछ क्षेत्रों में बाढ़ के लिए यैलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

जानकारी के मुताबिक 4 जुलाई तक के लिए यह अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें सोमवार को भी ऑरेंज, जबकि अन्य दिनों यैलो अलर्ट जारी किया गया है. पिछले 24 घंटों में शिमला में हल्की बारिश, जबकि मंडी में 4, बिलासपुर में 0.5, धौलाकुआं में 1 और नेरी में 0.5 मिलीमीटर वर्षा रिकार्ड की गई, वहीं धर्मशाला में बूंदाबांदी हुई.

यह ध्यान देने योग्य है कि हिमाचल प्रदेश मं मानसून के आने के बाद से अब तक 300 करोड़ा नुकसान हुआ है। कांगड़ा और कुल्लू जिलों में हाल ही में बादल फटने की घटनाओं के कारण बाढ़ आई थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सभी जिलों के डीसी को 24 घंटे सावधानी बरतने के आदेश दिए हैं।

संबंधित समाचार
Rudra ji