Home » दिल्ली-NCR » दिल्ली: UCMS में डॉक्टर पर हमला, नशे में धुत युवक ने शराब की बोतल से किया वार

दिल्ली: UCMS में डॉक्टर पर हमला, नशे में धुत युवक ने शराब की बोतल से किया वार

दिल्‍ली: दिल्‍ली में शाहदरा के गुरु तेज बहादुर हॉस्पिटल से जुड़े यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज (UCMS) के प्रोफेसर डॉ कुलदीप कुमार के साथ संस्‍थान के अंदर मारपीट की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइकसवार युवक ने उनके सिर पर शराब की बोतल से वार कर दिया.  इस हमले में डॉ कुलदीप का सिर बुरी तरह फट गया और काफी खून बहा. हमलावर युवक अकेला नहीं था, बल्कि उसके साथ कुछ और लोग भी थे. बताया जा रहा है कि सभी ने शराब पी रखी थी और नशे में एकदम धुत थे.

हमले के पीछे की कोई बड़ी वजह सामने नहीं आई है. डॉ कुलदीप कुमार के सिर पर करीब 30 टांके लगे हैं. अभी वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं. डॉ कुलदीप का कहना है कि उन पर हमला करने वालों में एक पुलिसकर्मी था, जबकि दो अन्य लोग भी उसके साथ थे. उन्‍होंने बताया कि सभी नशे में थे. अस्पताल में कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। हर रोज़ अस्पताल में अपराधी घटनाएँ अंजाम देते हैं और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं करती. उन्होंने बताया कि उन पर हमला होने के तीस मिनट बाद पुलिस आई. घटना के पश्चात उन्‍होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. हालांकि शिकायत देने के 24 घंटे हो गए, फिर भी पुलिस ने FIR दर्ज नहीं की। .

बता दें कि UCMS शाहदरा के जिस गुरु तेग बहादुर (GTB) अस्पताल (दिलशाद गार्डन) के अंतर्गत आता है, वो दिल्ली विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ मेडिकल साइंसेज से संबद्ध है और इसके मेडिकल कॉलेज और अस्‍पताल के रूप में संचालित होता है.

संबंधित समाचार
E-Paper image 2