RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Saturday, 12 Jul 2025 , 10:19 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » यमुना पुनर्जीवन मिशन को नई दिशा: गृह मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

यमुना पुनर्जीवन मिशन को नई दिशा: गृह मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

यमुना पुनर्जीवन मिशन को नई दिशा: गृह मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

यमुना पुनर्जीवन मिशन को नई दिशा: गृह मंत्रालय में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

नई दिल्ली, 11 जुलाई —
आज गृह मंत्रालय में यमुना पुनर्जीवन को लेकर एक महत्वपूर्ण उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने अध्यक्षता की। बैठक में यमुना स्वच्छता मिशन को गति देने के लिए दूरगामी नीतिगत निर्णयों और ठोस कार्ययोजनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई।

बैठक में भाग लेते हुए दिल्ली की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा, “गृह मंत्री जी ने जिस दूरदृष्टि और दृढ़ संकल्प के साथ यमुना पुनर्जीवन की दिशा में मार्गदर्शन किया, उसके लिए मैं उनका हृदय से आभार प्रकट करती हूँ।”

मुख्य निर्देश एवं प्रस्ताव:

STP (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) की क्षमता 2028 तक 1500 MGD तक बढ़ाई जाएगी।

यमुना में ई-फ्लो सुनिश्चित किया जाएगा ताकि नदी में निरंतर प्रवाह बना रहे।

सभी STPs के जल की थर्ड पार्टी गुणवत्ता जांच कराई जाएगी।

ओखला से निकलने वाले उपचारित जल को डाउनस्ट्रीम में छोड़ा जाएगा।

दिल्ली के प्रत्येक घर के लिए जलापूर्ति सर्वेक्षण की योजना तैयार की गई है।

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि दिल्ली सरकार, केंद्र सरकार के मार्गदर्शन में NDDB (राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड) के सहयोग से डेयरी अपशिष्ट प्रबंधन, अवैध बोरवेल नियंत्रण और जलाशयों के पुनरुद्धार पर ठोस कार्ययोजना बनाएगी।

श्रीमती रेखा गुप्ता ने कहा, “यह बैठक यमुना और दिल्ली दोनों के भविष्य के लिए निर्णायक सिद्ध होगी। गृह मंत्री जी द्वारा प्रदर्शित नेतृत्व, समन्वय और प्रतिबद्धता सराहनीय है।”

उपस्थित गणमान्यजन: इस बैठक में केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल खट्टर, जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल, दिल्ली सरकार के मंत्री श्री प्रवेश साहिब सिंह, केन्द्रीय गृह सचिव, दिल्ली के मुख्य सचिव सहित केंद्र व राज्य सरकारों के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

मनोरंजन
संबंधित समाचार
Rudra ji