RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Sunday, 03 Aug 2025 , 2:01 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » देश » गोरखपुर: कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे संजय सिंह, बोले – “पूर्वांचल में आम आदमी पार्टी बनेगी जनआंदोलन की ताक़त”

गोरखपुर: कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे संजय सिंह, बोले – “पूर्वांचल में आम आदमी पार्टी बनेगी जनआंदोलन की ताक़त”

गोरखपुर: कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे संजय सिंह, बोले - "पूर्वांचल में आम आदमी पार्टी बनेगी जनआंदोलन की ताक़त"

गोरखपुर: कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे संजय सिंह, बोले – “पूर्वांचल में आम आदमी पार्टी बनेगी जनआंदोलन की ताक़त”

गोरखपुर, उत्तर प्रदेश – आम आदमी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने आज गोरखपुर में आयोजित “पूर्वांचल प्रांत कार्यकर्ता सम्मेलन” में पार्टी कार्यकर्ताओं को जोशीले अंदाज़ में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि अब वक्त आ गया है जब पूर्वांचल की आवाज़ विधानसभा और लोकसभा दोनों में गूंजेगी।

संजय सिंह ने कहा, “आम आदमी पार्टी गरीब, किसान, मज़दूर, महिला और युवाओं की आवाज़ बनकर उभरी है। पूर्वांचल अब बदलाव चाहता है और हम सबको मिलकर इसे जनआंदोलन की ताक़त बनाना है।”

गोरखपुर: कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे संजय सिंह, बोले - "पूर्वांचल में आम आदमी पार्टी बनेगी जनआंदोलन की ताक़त"
गोरखपुर: कार्यकर्ता सम्मेलन में गरजे संजय सिंह, बोले – “पूर्वांचल में आम आदमी पार्टी बनेगी जनआंदोलन की ताक़त”

इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में प्रदेश सह-प्रभारी व विधायक चौधरी सुरेन्द्र कुमार, निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष सभाजीत सिंह, प्रांत प्रभारी अनुराग मिश्रा, निवर्तमान प्रदेश महासचिव दिनेश सिंह पटेल, पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव, गोरखपुर जिलाध्यक्ष विजय श्रीवास्तव, अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल, महिला विंग प्रदेश अध्यक्षा नीलम यादव, श्रम प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष अंजनी मिश्रा, किसान प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष कमांडो अशोक, तिरंगा शाखा संयोजक जनक प्रसाद और प्रदेश प्रवक्ता संजीव निगम समेत बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान संगठन विस्तार, आगामी रणनीतियों, जनसमस्याओं को लेकर आंदोलन और बूथ स्तर तक पार्टी को मज़बूत करने पर गहन चर्चा हुई। संजय सिंह ने कार्यकर्ताओं से कहा कि हर गांव, हर गली तक पार्टी के विचार और दिल्ली-पंजाब की विकास मॉडल को पहुंचाना है।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश यादव ने पूर्वांचल के लिए विशेष संगठनात्मक योजनाओं की रूपरेखा प्रस्तुत की, वहीं महिला विंग की अध्यक्षा नीलम यादव ने महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने पर ज़ोर दिया।

 

संबंधित समाचार
Rudra ji