Home » राष्ट्रीय » पीएम मोदी ने दी दिव्या देशमुख को बधाई, बनीं FIDE महिला विश्व शतरंज चैंपियन

पीएम मोदी ने दी दिव्या देशमुख को बधाई, बनीं FIDE महिला विश्व शतरंज चैंपियन 2025

पीएम मोदी ने दी दिव्या देशमुख को बधाई, बनीं FIDE महिला विश्व शतरंज चैंपियन 2025

पीएम मोदी ने दी दिव्या देशमुख को बधाई, बनीं FIDE महिला विश्व शतरंज चैंपियन

नई दिल्ली, 28 जुलाई 2025:
भारतीय शतरंज को एक ऐतिहासिक उपलब्धि मिली है। युवा ग्रैंडमास्टर दिव्या देशमुख ने FIDE महिला विश्व शतरंज चैंपियनशिप 2025 का खिताब जीत लिया है। इस उपलब्धि पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि “यह ऐतिहासिक फाइनल दो उत्कृष्ट भारतीय खिलाड़ियों के बीच हुआ, जिस पर देश को गर्व है।”

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में दिव्या देशमुख की इस सफलता को “प्रेरणादायक” बताते हुए कहा कि “इस उपलब्धि से कई युवा खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी।”

उन्होंने भारत की अनुभवी शतरंज खिलाड़ी कोनेरु हम्पी की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने भी पूरे टूर्नामेंट में जबरदस्त खेल कौशल का प्रदर्शन किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने दोनों खिलाड़ियों को उनके भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।

महिला शतरंज में भारत का वर्चस्व

इस बार के विश्व चैंपियनशिप फाइनल में भारत की दो बेटियों — दिव्या देशमुख और कोनेरु हम्पी — के आमने-सामने होने से देश में उत्साह की लहर दौड़ गई। 19 वर्षीय दिव्या देशमुख ने अपनी सूझ-बूझ, रणनीतिक क्षमता और आत्मविश्वास से हम्पी जैसी दिग्गज को हराकर यह गौरव हासिल किया।

दिव्या की यह जीत भारत के लिए शतरंज के क्षेत्र में एक नया अध्याय है। इससे पहले विश्व स्तर पर भारत की पहचान पुरुष खिलाड़ियों जैसे विश्वनाथन आनंद से थी, लेकिन अब महिला वर्ग में भी भारत ने दुनिया को अपनी शक्ति का अहसास करा दिया है।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2