RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 20 Oct 2025 , 12:46 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » ताजा खबर » North East दिल्ली में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, कपिल मिश्रा बने प्रभारी मंत्री

North East दिल्ली में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, कपिल मिश्रा बने प्रभारी मंत्री

North East दिल्ली में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, कपिल मिश्रा बने प्रभारी मंत्री

उत्तर-पूर्वी दिल्ली में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, कपिल मिश्रा बने प्रभारी मंत्री

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी लोकसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को की। इस बैठक में सांसद मनोज तिवारी दिल्ली विधानसभा के उपाध्यक्ष मोहन सिंह बिष्ट, दिल्ली के मेयर राजा इक़बाल सिंह, एमसीडी स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा, विधायकों, पार्षदों और वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति रही।

बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि क्षेत्र में सीवर, जल आपूर्ति और स्वच्छता संबंधी कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि जनता को मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। विकास कार्यों की गति बढ़ाने और दिल्ली सरकार व जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय के लिए कैबिनेट सहयोगी कपिल मिश्रा को उत्तर-पूर्व संसदीय क्षेत्र का प्रभारी मंत्री नियुक्त किया गया है।

North East दिल्ली में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, कपिल मिश्रा बने प्रभारी मंत्री
North East दिल्ली में विकास कार्यों की समीक्षा बैठक, कपिल मिश्रा बने प्रभारी मंत्री

मुख्यमंत्री ने बताया कि दिल्ली सरकार उत्तर-पूर्वी क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और आधारभूत ढांचे जैसे क्षेत्रों में तीव्र गति से काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों की सक्रिय सहभागिता से विकास कार्यों की पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित होगी।

इसी कड़ी में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर यमुना पार्क समेत कई करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का एक ही दिन में उद्घाटन किया जाएगा। साथ ही, 18-19 सितंबर को दिल्ली के सभी विधानसभा क्षेत्रों में स्थित आरोग्य मंदिरों में हेल्थ कैंप्स आयोजित करने की भी घोषणा की गई है।

बैठक में मौजूद सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के संयुक्त प्रयासों से उत्तर-पूर्वी दिल्ली में विकास की नई तस्वीर उभरेगी।

संबंधित समाचार
Rudra ji