RNI NO – DELHIN/2015/63701

DCP Liecens No: F-2(N-18)

DL(DG-11)/8084/2015-17

Monday, 15 Dec 2025 , 1:42 am

RNI NO - DELHIN/2015/63701 | DL(DG-11)/8084/2015-17

Home » राजनीति » उमा भारती का बड़ा ऐलान: 2029 में झांसी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, गौ संरक्षण पर सरकार को दिए सुझाव

उमा भारती का बड़ा ऐलान: 2029 में झांसी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, गौ संरक्षण पर सरकार को दिए सुझाव

उमा भारती का बड़ा ऐलान: 2029 में झांसी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, गौ संरक्षण पर सरकार को दिए सुझाव

उमा भारती का बड़ा ऐलान: 2029 में झांसी से लड़ेंगी लोकसभा चुनाव, गौ संरक्षण पर सरकार को दिए सुझाव

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) की वरिष्ठ नेता और पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भोपाल में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक बड़ा राजनीतिक ऐलान किया है। उन्होंने साफ कहा कि वह 2029 का लोकसभा चुनाव झांसी से लड़ेंगी। उमा भारती ने कहा – “मैं राजनीतिक हाशिए पर नहीं हूं, बल्कि अपना काम पूरी निष्ठा से कर रही हूं। मेरा दिन झांसी में ही है।”

प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उमा भारती ने गौ संरक्षण को लेकर भी गंभीर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सिर्फ गौशालाओं से गायों की रक्षा संभव नहीं, बल्कि किसान ही असली रक्षक हो सकते हैं। उन्होंने इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से चर्चा करने की बात कही।

उमा भारती ने सुझाव दिया कि

बीमार और बेसहारा गायों को गौशालाओं में रखा जाए,

किसानों को गाय पालन के लिए जमीन और आर्थिक सहायता दी जाए,

किसानों को प्रति माह 10 हजार रुपए दिए जाएं ताकि वे गायों की देखभाल कर सकें,

और लाड़ली बहनों को दो-दो गायें दी जाएं जिससे उनकी आमदनी में बढ़ोतरी हो सके।

उन्होंने कहा कि यह कदम न केवल गौ संरक्षण बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी मजबूत करेगा।

उमा भारती के इस ऐलान को मध्य प्रदेश और बुंदेलखंड की राजनीति में एक बड़े संकेत के रूप में देखा जा रहा है। झांसी उनकी पुरानी कर्मभूमि रही है, जहां से वह पहले भी सांसद रह चुकी हैं।

संबंधित समाचार
Rudra ji