Home » देश » छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तगड़ी तैयारी: 10,700 ट्रेनों का इंतजाम, 3,000 रिजर्व ट्रेनें

छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तगड़ी तैयारी: 10,700 ट्रेनों का इंतजाम, 3,000 रिजर्व ट्रेनें

छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तगड़ी तैयारी: 10,700 ट्रेनों का इंतजाम, 3,000 रिजर्व ट्रेनें

छठ पूजा पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तगड़ी तैयारी: 3 वार रूम, 10,700 ट्रेनों का इंतजाम, 3,000 रिजर्व ट्रेनें

द‍िवाली के बाद अब छठ पूजा पर घर लौटने वाले यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए भारतीय रेलवे ने विशेष इंतजाम किए हैं। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि इस बार यात्रियों की सुविधा और भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे ने तीन स्तरों पर वार रूम तैयार किए हैं – डिवीजन, जोनल और बोर्ड लेवल।

रेलवे के अनुसार, 10,700 ट्रेनों का संचालन किया गया है और IRCTC के माध्यम से सभी ट्रेनों की टाइम लिस्ट यात्रियों को जारी कर दी गई है। इसके अलावा 3,000 ट्रेनों को रिजर्व रखा गया है, ताकि अचानक भीड़ बढ़ने पर ट्रेनों की सप्लाई बढ़ाई जा सके।

केंद्रीय मंत्री ने उदाहरण देते हुए बताया कि 18 अक्टूबर को सूरत के उधना रेलवे स्टेशन पर भारी भीड़ देखी गई थी। उस समय वार रूम से आसपास के स्टेशनों पर रखी गई रिजर्व ट्रेनों को तुरंत बुलाया गया और समस्या का समाधान किया गया। इसी तरह अंबाला और जलंधर में भी अतिरिक्त रिजर्व ट्रेनें भेजकर भीड़ को कम किया गया।

इस बार बिहार में गंतव्य की संख्या भी 7 से बढ़ाकर 18 कर दी गई है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग सुरक्षित और सुविधा के साथ अपने घर पहुंच सकें।

रेल भवन में स्थापित कमांड सेंटर रीयल टाइम निगरानी करने में सक्षम है और अधिकारियों को यात्रियों की शिकायतों, भीड़भाड़ और संभावित घटनाओं का तुरंत समाधान करने में मदद करता है। पूरे नेटवर्क में 80 से ज्यादा वॉर रूम सक्रिय हैं, जो छठ के मौके पर रेलवे प्रबंधन की प्रभावी प्रणाली के रूप में काम कर रहे हैं।

छठ पूजा पर यात्रा करने वाले यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे IRCTC की टाइम टेबल और रिजर्वेशन की जानकारी समय रहते जांच लें और अपने सफर की योजना पहले से बनाएं।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2