दिल्ली के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने सरकारी निवास को बनाया छठ घाट, खुद अपने हाथों से की तैयारी!
नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के पीडब्ल्यूडी मंत्री प्रवेश वर्मा ने अपने सरकारी आवास 20 विंडसर प्लेस, जनपथ रोड को छठ घाट में तब्दील कर दिया है। मंत्री वर्मा ने अपने बंगले के लॉन में खुद अपने हाथों से छठ घाट तैयार किया, ताकि आसपास रहने वाले पूर्वांचल के भाई-बहनों को छठ पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी न हो।

मंत्री वर्मा ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, अनुशासन और लोक-परंपरा का प्रतीक है, और दिल्ली जैसे महानगर में रहने वाले लोगों के लिए इसका निर्वहन सहज हो सके, इसके लिए हर संभव प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि यह छोटा सा प्रयास उन सभी श्रद्धालुओं के लिए है, जो अपने घर-परिवार से दूर रहकर भी परंपरा को निभा रहे हैं।
स्थानीय निवासियों ने मंत्री के इस कदम की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल दिल्ली की समरस और सांस्कृतिक एकता का सुंदर उदाहरण है।












