Home » राज्य » बिहार = BR » Bihar Elections: ओवैसी की पार्टी को करारा झटका, कई बड़े नेता पहुंचे राजद में

Bihar Elections: ओवैसी की पार्टी को करारा झटका, कई बड़े नेता पहुंचे राजद में 

Bihar Elections: ओवैसी की पार्टी को करारा झटका, कई बड़े नेता पहुंचे राजद में 

बिहार विधानसभा चुनाव में ओवैसी की पार्टी को करारा झटका, कई बड़े नेता पहुंचे राजद में

पटना। विधानसभा चुनावी माहौल के बीच बिहार की सियासत में बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम (AIMIM) को एक और बड़ा झटका लगा है। पार्टी के कई वरिष्ठ नेताओं ने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) का दामन थाम लिया।

राजधानी पटना में आयोजित कार्यक्रम में राजद नेता तेजस्वी यादव की मौजूदगी में ये सभी नेता पार्टी में शामिल हुए। शामिल होने वालों में जफर असलम, मुफ्ती अतहर जावेद, मुफ्ती सुफियान, नेहाल अख्तर, कैसर राही, नियाजुल हसन, अर्शी अजीज, अब्दुल कयूम और कलीमुद्दीन जैसे नाम शामिल हैं।

Bihar Elections: ओवैसी की पार्टी को करारा झटका, कई बड़े नेता पहुंचे राजद में 
Bihar Elections: ओवैसी की पार्टी को करारा झटका, कई बड़े नेता पहुंचे राजद में

इसी कार्यक्रम में भाजपा के नेता प्रगति मेहता, जदयू के नेता और मरौढा के पूर्व प्रत्याशी अल्ताफ आलम राजू, तथा गड़खा जिला परिषद सदस्य योगेंद्र राम भी अपने समर्थकों के साथ राजद में शामिल हुए।

तेजस्वी यादव ने सभी नेताओं का स्वागत करते हुए कहा कि “राजद ही वह पार्टी है जो सामाजिक न्याय और समानता के रास्ते पर आगे बढ़ रही है। जो भी बिहार के विकास में योगदान देना चाहता है, उसका स्वागत है।”

राजनीतिक हलकों में इसे ओवैसी की पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। चुनावी समीकरणों पर इसका असर पड़ना तय माना जा रहा है, खासकर सीमांचल और मुस्लिम बहुल इलाकों में जहां एआईएमआईएम ने पिछले चुनाव में कुछ पकड़ बनाई थी।

सूत्रों की मानें तो लालू यादव और तेजस्वी यादव ने मिलकर एआईएमआईएम की सियासी जमीन खिसकाने की पूरी रणनीति तैयार कर ली है। राजनीतिक पंडितों का कहना है कि यह कदम आने वाले दिनों में ओवैसी की बिहार की राजनीति में मौजूदगी को कमजोर कर सकता है।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2