Home » देश » Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण

Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण

Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण

नई दिल्ली: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को पंजाब सरकार द्वारा आयोजित ‘हिंद दी चादर’ श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी को समर्पित स्मृति समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

मुख्यमंत्री मान ने राष्ट्रपति को बताया कि यह समारोह गुरु तेग बहादुर जी के बलिदान, आदर्शों और मानवता के संदेश को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का एक प्रयास है। उन्होंने कहा कि गुरु साहिब जी का जीवन त्याग, सत्य और धार्मिक स्वतंत्रता के प्रतीक के रूप में समर्पित था।

Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण
Punjab: मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से की मुलाकात, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत शताब्दी समारोह में शामिल होने का दिया निमंत्रण

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति के साथ गुरु साहिब जी की शिक्षाओं और उनके सार्वभौमिक मानवता के संदेश पर भी चर्चा की। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार इस शताब्दी वर्ष को पूरे सम्मान और भव्यता के साथ मना रही है, ताकि दुनिया को गुरु तेग बहादुर जी के अद्वितीय योगदान के बारे में अवगत कराया जा सके।

इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपति को पंजाब आने और इस ऐतिहासिक अवसर की गरिमा बढ़ाने का अनुरोध भी किया।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2