Home » राज्य » हिमाचल प्रदेश = HP » हिमाचल सरकार के तीन साल पूरे, मंडी में 11 दिसंबर को होगा राज्य स्तरीय समारोह

हिमाचल सरकार के तीन साल पूरे, मंडी में 11 दिसंबर को होगा राज्य स्तरीय समारोह

हिमाचल सरकार के तीन साल पूरे, मंडी में 11 दिसंबर को होगा राज्य स्तरीय समारोह

हिमाचल सरकार के तीन साल पूरे, मंडी में 11 दिसंबर को होगा राज्य स्तरीय समारोह

शिमला।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू ने कहा है कि हिमाचल प्रदेश सरकार अपने कार्यकाल के तीन साल पूरे होने के अवसर पर 11 दिसंबर को मंडी ज़िले में राज्य स्तरीय समारोह आयोजित करेगी।

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश सरकार ने बीते तीन वर्षों में शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और सामाजिक विकास जैसे क्षेत्रों में कई महत्वपूर्ण सुधार किए हैं, जिनका असर अब सीधे तौर पर जनता के जीवन में देखने को मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि “हमारी सरकार का मुख्य उद्देश्य जनता की आकांक्षाओं को पूरा करना और प्रदेश को आत्मनिर्भर दिशा में आगे बढ़ाना है।”

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डॉ. (कर्नल) धनी राम शांडिल, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, मुख्य सचिव संजय गुप्ता सहित कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

सरकार की ओर से बताया गया कि यह समारोह जनता के साथ संवाद का माध्यम बनेगा, जिसमें बीते तीन वर्षों में प्रदेश में किए गए विकास कार्यों की झलक भी प्रस्तुत की जाएगी।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2