Home » राज्य » बिहार = BR » Bihar में एनडीए की धमाकेदार वापसी, मंत्रिमंडल फॉर्मूला तय – जल्द होगा शपथ ग्रहण

Bihar में एनडीए की धमाकेदार वापसी, मंत्रिमंडल फॉर्मूला तय – जल्द होगा शपथ ग्रहण

Bihar में एनडीए की धमाकेदार वापसी, मंत्रिमंडल फॉर्मूला तय - जल्द होगा शपथ ग्रहण

बिहार में एनडीए की धमाकेदार वापसी, मंत्रिमंडल फॉर्मूला तय – जल्द होगा शपथ ग्रहण

बिहार विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद एनडीए एक बार फिर सरकार बनाने जा रहा है। सूत्रों के अनुसार गठबंधन में मंत्रिमंडल गठन को लेकर सहमति बन गई है। तय फॉर्मूले के मुताबिक हर 6 विधायकों पर एक मंत्री बनाया जाएगा। इसी आधार पर जदयू को 14, जबकि भाजपा को 15–16 मंत्री पद मिलने की संभावना है। लोजपा (रामविलास) के खाते में 3, जबकि जीतन राम मांझी और उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी को एक-एक मंत्री पद मिल सकता है।

इधर, पटना स्थित मुख्यमंत्री आवास पर राजनीतिक हलचल तेज है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मिलने पहुंचे। मंत्री विजेंद्र यादव ने भी सीएम आवास पहुंचकर मुलाकात की। बताया जा रहा है कि नित्यानंद राय ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए चुनावी जीत पर बधाई दी। सूत्रों के अनुसार नई सरकार का शपथ ग्रहण अगले 3–4 दिन के भीतर होने की संभावना है।
वहीं, सोमवार को जेडीयू विधायक दल की बैठक बुलाई गई है जिसमें आगे की रणनीति पर चर्चा होगी।

इस चुनाव में एनडीए ने विपक्ष को करारी शिकस्त दी—

बीजेपी 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी

जदयू ने 85 सीटों पर जीत हासिल की

लोजपा (रामविलास) ने 19 सीटें जीतीं

HAM (सेक्युलर) — 5

राष्ट्रीय लोक मोर्चा — 4

कुल मिलाकर एनडीए ने 243 में से 202 सीटें जीतकर तीन-चौथाई बहुमत हासिल किया। यह 2010 के बाद दूसरी बार है जब गठबंधन ने बिहार में 200 से अधिक सीटें जीती हैं। महागठबंधन को सिर्फ 35 सीटें मिलीं, जिसमें आरजेडी 25 और कांग्रेस 6 सीटें जीत पाई।

अब बिहार में सबकी निगाहें नई सरकार के शपथ ग्रहण और मंत्रिमंडल के अंतिम स्वरूप पर टिकी हैं।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2