Home » देश » BJP के इतिहास में नया अध्याय: नितिन नबीन बने सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष

BJP के इतिहास में नया अध्याय: नितिन नबीन बने सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष

BJP के इतिहास में नया अध्याय: नितिन नबीन बने सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष

नई दिल्ली | भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष मिल गया है। नितिन नबीन को बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष निर्विरोध चुन लिया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव के लिए नियुक्त रिटर्निंग ऑफिसर के. लक्ष्मण ने इसकी घोषणा करते हुए बताया कि नितिन नबीन इस पद के लिए एकमात्र उम्मीदवार थे। उनके समर्थन में 37 सेट नामांकन पत्र दाखिल किए गए, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पार्टी के शीर्ष नेताओं के हस्ताक्षर शामिल थे।

45 साल की उम्र में सबसे युवा अध्यक्ष

नितिन नबीन 45 वर्ष की उम्र में बीजेपी के सबसे युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड अमित शाह के नाम था, जिन्होंने 49 वर्ष की उम्र में पार्टी की कमान संभाली थी। वहीं, सबसे अधिक उम्र में अध्यक्ष बनने का रिकॉर्ड कुशाभाऊ ठाकरे के नाम रहा, जिन्होंने 75 वर्ष की आयु में यह पद संभाला।

बिहार से राष्ट्रीय नेतृत्व तक

नितिन नबीन बिहार सरकार में मंत्री रह चुके हैं और पांच बार विधायक चुने जा चुके हैं। संगठनात्मक अनुभव और जमीनी राजनीति की मजबूत समझ रखने वाले नितिन नबीन को पार्टी में एक सशक्त संगठनकर्ता माना जाता है।

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष: उम्र और कार्यकाल

नाम उम्र (जब अध्यक्ष बने) कार्यकाल

अटल बिहारी वाजपेयी  55   वर्ष     1980–1986
लालकृष्ण आडवाणी     58   वर्ष     1986–1991
मुरली मनोहर जोशी      57   वर्ष     1991–1993
लालकृष्ण आडवाणी     65   वर्ष     1993–1998
कुशाभाऊ ठाकरे          75   वर्ष     1998–2000
बंगारु लक्ष्मण               61   वर्ष      2000–2001
जेना कृष्णमूर्ति             73   वर्ष      2001–2002
वेंकैया नायडू               53   वर्ष      2002–2004
लालकृष्ण आडवाणी    76   वर्ष      2004–2006
राजनाथ सिंह                54  वर्ष      2006–2009
नितिन गडकरी             52  वर्ष      2009–2013
राजनाथ सिंह               62   वर्ष      2013–2014
अमित शाह                 49   वर्ष       2014–2020
जेपी नड्डा                    59   वर्ष      2020–2025
नितिन नबीन              45   वर्ष      2026–वर्तमान

संगठन में नई पीढ़ी की दस्तक

बीजेपी के इतिहास में यह पहली बार है जब इतना युवा नेता पार्टी की शीर्ष संगठनात्मक जिम्मेदारी संभाल रहा है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि नितिन नबीन के नेतृत्व में पार्टी युवा मतदाताओं, संगठनात्मक विस्तार और आगामी चुनावी रणनीतियों पर विशेष फोकस करेगी।

आने वाले समय में नितिन नबीन के सामने पार्टी को चुनावी मोड में बनाए रखने, संगठन को और मजबूत करने और केंद्र व राज्यों में बीजेपी की राजनीतिक बढ़त को आगे ले जाने की बड़ी चुनौती होगी।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2