मुंबई: Netflix ने Dhurandhar के नए ओटीटी वर्जन का पोस्टर रिलीज कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। Ranveer Singh स्टारर इस फिल्म का ‘रॉ एंड अनदेखा’ कट जल्द स्ट्रीम होने वाला है।
पोस्टर शेयर करते हुए नेटफ्लिक्स ने लिखा, “आंधी आ रही है और इस बार एक्स्ट्रा घातक।” इसके साथ बताया गया कि फिल्म 22 मई से हिंदी, तमिल और तेलुगु में उपलब्ध होगी।
यह वर्जन फिल्म के ओरिजिनल थिएटर कट से अलग होगा। इसमें कई डिलीटेड सीन्स और नई फुटेज शामिल की गई है। यही वजह है कि फैंस इसे लेकर काफी उत्साहित हैं।
हालांकि सोशल मीडिया पर कई लोग इस बात को लेकर भ्रमित हैं कि क्या फिल्म का दूसरा पार्ट भी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगा। जानकारी के अनुसार Dhurandhar The Revenge अगले महीने JioHotstar पर रिलीज होगी।
Dhurandhar और इसका सीक्वल दोनों ही बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुए हैं। फ्रेंचाइजी की लोकप्रियता को देखते हुए अब इसके नए ओटीटी कट से भी बड़ी उम्मीदें लगाई जा रही हैं।
फिल्म में Ranveer Singh के साथ Akshaye Khanna, Sanjay Dutt, Arjun Rampal और R. Madhavan अहम भूमिकाओं में हैं।










