
पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में की शिरकत
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अल्मोड़ा में श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में की शिरकत अल्मोड़ा: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने श्री कल्याणिका हिमालय देवस्थानम् न्यास द्वारा आयोजित श्री पीठम् स्थापना महोत्सव में भाग लिया। इस शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की प्रार्थना की।








