
Anahat Singh: विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियन बनने से एक कदम दूर अनाहत सिंह, फाइनल में पहुंचकर रचा इतिहास
नई दिल्ली, दिल्ली भारतीय स्क्वैश की उभरती हुई स्टार अनाहत सिंह ने विश्व जूनियर स्क्वैश चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचकर इतिहास रच दिया है। 18 वर्षीय अनाहत वर्ष 2005 में जोशना चिनप्पा के बाद इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं। अब उनके पास भारत की पहली विश्व








