Home » राष्ट्रीय » Air India की बड़ी चूक उजागर: तीन विमानों में नहीं हुई आपातकालीन सुरक्षा जांच, की कड़ी चेतावनी

Air India की बड़ी चूक उजागर: तीन विमानों में नहीं हुई आपातकालीन सुरक्षा जांच, DGCA की कड़ी चेतावनी

Air India की बड़ी चूक उजागर: तीन विमानों में नहीं हुई आपातकालीन सुरक्षा जांच, DGCA की कड़ी चेतावनी

एअर इंडिया की बड़ी चूक उजागर: तीन विमानों में नहीं हुई आपातकालीन सुरक्षा जांच, की कड़ी चेतावनी

 

नई दिल्ली | जून

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद अब एअर इंडिया की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक और गंभीर मामला सामने आया है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) ने एयरलाइन पर बड़ी लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए कड़ी चेतावनी जारी की है।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, मई में DGCA द्वारा की गई एक व्यापक जांच में यह पाया गया कि एअर इंडिया के तीन एयरबस विमानों में आपातकालीन सुरक्षा उपकरणों की अनिवार्य निरीक्षण प्रक्रिया पूरी नहीं की गई थी।

इन उपकरणों में सबसे महत्वपूर्ण “स्केप स्लाइड” (आपातकालीन फिसलपट्टी) शामिल है, जो किसी भी आपात स्थिति में यात्रियों को विमान से सुरक्षित और शीघ्र बाहर निकालने के लिए इस्तेमाल की जाती है। DGCA ने इसे सुरक्षा मानकों का गंभीर उल्लंघन माना है।

???? मुख्य तथ्य:

सुरक्षा जांच में तीन एयरबस विमानों में अनिवार्य उपकरणों का नियमानुसार निरीक्षण नहीं।

DGCA ने एअर इंडिया को जारी की कड़ी चेतावनी।

यात्रियों की सुरक्षा के साथ हुआ सीधा समझौता।

जांच के बावजूद विमान उड़ान में रहे – उठे गंभीर सवाल।

DGCA ने साफ कहा है कि इस स्तर की लापरवाही से यात्रियों की जान जोखिम में पड़ सकती है, और एयरलाइन को इस पर तुरंत सुधारात्मक कदम उठाने होंगे। रिपोर्ट में यह भी सामने आया है कि इतनी गंभीर चूक के बावजूद एअर इंडिया ने इन विमानों का संचालन जारी रखा, जो नियामक नियमों और यात्रियों की सुरक्षा, दोनों का खुला उल्लंघन है।

विशेषज्ञों की राय में, यह घटना ना सिर्फ तकनीकी चूक है, बल्कि एयरलाइन के भीतर सुरक्षा प्रोटोकॉल की अनदेखी की एक गंभीर मिसाल है।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2