Home » दिल्ली-NCR » दिल्ली में साल की शादी का खौफनाक अत: पत्नी पर प्रेमी संग पति की हत्या का आरोप, ऐसे खुला राज

दिल्ली में 22 साल की शादी का खौफनाक अंत: पत्नी पर प्रेमी संग पति की हत्या का आरोप, ऐसे खुला राज

नई दिल्ली, दिल्ली

दिल्ली के सगम विहार में 55 वर्षीय मुन्ना लाल की हत्या के मामले में पुलिस ने उनकी पत्नी समेत तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, पत्नी मंजू उर्फ नाजिया ने कथित तौर पर अपने प्रेमी चमन के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। आरोप है कि संपत्ति पर कब्जा करने के लिए यह योजना बनाई गई। पुलिस ने मंजू और चमन को गिरफ्तार किया है, जबकि चमन के दोस्त किशन को आरोपितों की मदद करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, चमन को हत्या के लिए पांच लाख रुपये देने का वादा किया गया था। वारदात वाली रात उसे हजार रुपये एडवांस दिए गए थे। हत्या के बाद घटना को चोरी के दौरान विरोध करने पर हुई हत्या का रूप देने की कोशिश की गई।

पत्नी ने बताई थी चोरी की कहानी

सोमवार तड़के पुलिस को रतिया मार्ग पर एक व्यक्ति के खून से लथपथ पड़े होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने 55 वर्षीय मुन्ना लाल को एम्स ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

मंजू ने पुलिस को बताया कि घर में चोरी हुई थी। लेकिन जांच के दौरान पुलिस को उसकी कहानी पर संदेह हुआ। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली।

फुटेज में एक नकाबपोश व्यक्ति रात करीब :45 बजे घर में घुसता और लगभग : बजे बाहर निकलता दिखाई दिया। पुलिस ने जांच के बाद उसकी पहचान चमन के रूप में की।

65 कॉल ने बढ़ाया शक

पुलिस ने इसके बाद मंजू की कॉल डिटेल की जांच की। पुलिस के मुताबिक, वारदात वाली रात चमन ने मंजू को 65 बार फोन किया था। लगातार बातचीत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने दोनों से पूछताछ की।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में हत्या की साजिश की जानकारी सामने आई। जांच के अनुसार, चमन ने नींद की गोलियां लाकर दी थीं। आरोप है कि इन्हें मुन्ना लाल के खाने में मिलाकर दिया गया। इसके बाद जब वह गहरी नींद में चले गए तो उन पर हमला किया गया।

पुलिस के अनुसार, आरोपितों ने रस्सी से गला कसने और बिजली के करंट का भी इस्तेमाल किया। हत्या के बाद खून के निशान मिटाने और घर का सामान बिखेरकर चोरी का रूप देने की कोशिश की गई।

साल पहले हुआ था प्रेम विवाह

पुलिस के अनुसार, मंजू और मुन्ना लाल का विवाह करीब 22 साल पहले हुआ था। दोनों के दो बेटियां और एक बेटा है। मुन्ना लाल प्रॉपर्टी का काम करते थे। पुलिस का कहना है कि मंजू को पति से खर्च के लिए जरूरत के मुताबिक पैसे मिलते थे और वह संपत्ति पर अपना नियंत्रण चाहती थी।

जांच में यह भी सामने आया कि मंजू की नजदीकी पास की दुकान में काम करने वाले चमन से बढ़ी थी। पुलिस इसी संबंध और संपत्ति से जुड़े पहलू को हत्या की साजिश की अहम कड़ी मान रही है।

घटना के समय परिवार के अन्य सदस्य घर के अलग हिस्से में सो रहे थे। पुलिस ने मंजू और चमन को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से हजार रुपये बरामद किए गए हैं।

पुलिस अब हत्या में इस्तेमाल सामान, पैसों के लेनदेन, घटना के बाद सबूत मिटाने और किशन की भूमिका की जांच कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी।

मनोरंजन
संबंधित समाचार
E-Paper image 2