Home » उत्तर प्रदेश » मेरठ में सपा का भाजपा पर हमला, युवाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया

मेरठ में सपा का भाजपा पर हमला, युवाओं के सम्मान का मुद्दा उठाया

मेरठ: समाजवादी पार्टी ने बेरोजगारी और कानून-व्यवस्था के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए युवाओं के सम्मान का सवाल उठाया है। सपा प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल ने कहा कि बेरोजगार युवाओं को अपमानित करने वाली भाषा किसी भी लोकतांत्रिक व्यवस्था में स्वीकार नहीं की जा सकती।

पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि प्रदेश में लाखों युवा रोजगार की तलाश में संघर्ष कर रहे हैं। ऐसे समय में उनके लिए अपमानजनक शब्दों का इस्तेमाल करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सरकार को युवाओं की समस्याओं का समाधान निकालना चाहिए।

श्याम लाल पाल ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं और सरकार प्रभावी कार्रवाई करने में विफल रही है। उन्होंने राष्ट्रीय कबड्डी खिलाड़ी अनुष्का पाल की हत्या का उल्लेख करते हुए कहा कि दोषियों के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाने चाहिए।

उन्होंने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए आर्थिक सहायता और नौकरी देने की मांग दोहराई। सपा नेता ने कहा कि जनता अब बदलाव चाहती है और युवाओं की आवाज को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2