Home » मनोरंजन » अगस्त पर जरूर गूंजता है ‘दुल्हन चली' गाना, महेंद्र कपूर की आवाज और मनोज कुमार का अदाज आज भी जगाता है देशभक्ति

15 अगस्त पर जरूर गूंजता है ‘दुल्हन चली' गाना, महेंद्र कपूर की आवाज और मनोज कुमार का अंदाज आज भी जगाता है देशभक्ति

मुंबई, महाराष्ट्र

अगस्त का दिन आते ही देशभक्ति गीतों की गूंज हर तरफ सुनाई देने लगती है। स्कूलों से लेकर सरकारी कार्यक्रमों और टीवी चैनलों तक ऐसे गीत बजते हैं, जो लोगों के भीतर देशप्रेम की भावना को और मजबूत करते हैं। इन्हीं गीतों में महेंद्र कपूर की आवाज में गाया गया ‘दुल्हन चली' आज भी खास जगह रखता है।

यह गीत फिल्म ‘पूरब और पश्चिम' का है और इसे मनोज कुमार तथा सायरा बानो पर फिल्माया गया था। गीतकार इदीवर ने आजादी और तिरंगे को बेहद अनोखे अंदाज में पेश किया। गीत में भारत को एक दुल्हन के रूप में देखा गया है, जिसकी पहचान उसके तीन रंगों से होती है।

तीन रंगों में दिखी देश की तस्वीर

‘दुल्हन चली' की सबसे खास बात इसका प्रतीकात्मक अंदाज है। गीत में तिरंगे को दुल्हन की पोशाक से जोड़ा गया है। तीन रंगों वाली चोली के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज और देश की पहचान को खूबसूरती से सामने रखा गया है।

कल्याणजी-आनंदजी के संगीत और महेंद्र कपूर की दमदार आवाज ने इस गीत को यादगार बना दिया। मनोज कुमार और सायरा बानो पर फिल्मांकन ने भी गीत के भाव को प्रभावशाली बनाया।

महेंद्र कपूर की अलग पहचान

महेंद्र कपूर उन गायकों में शामिल रहे जिन्हें देशभक्ति गीतों के लिए विशेष पहचान मिली। मोहम्मद रफी, लता मंगेशकर, किशोर कुमार और मुकेश जैसे दिग्गजों के दौर में उन्होंने अपनी अलग जगह बनाई।

महेंद्र कपूर ने हिंदी के अलावा पंजाबी, मराठी और गुजराती फिल्मों में भी गायकी की। मराठी सिनेमा में उनकी आवाज को खास लोकप्रियता मिली और अभिनेता दादा कोंडके के लिए उन्होंने कई गीत गाए।

आज भी जब 15 अगस्त पर देशभक्ति गीतों की सूची तैयार होती है, ‘दुल्हन चली' उसमें जरूर शामिल होता है। यही वजह है कि दशकों बाद भी यह गीत स्वतंत्रता दिवस की यादों और देशभक्ति के जज्बे से जुड़ा हुआ है।

मनोरंजन
संबंधित समाचार
E-Paper image 2