वॉशिंगटन: Donald Trump ने अपने बेटे Donald Trump Jr. की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है। ईरान संघर्ष और बढ़ते अंतरराष्ट्रीय तनाव के बीच ट्रंप ने कहा कि शायद यह उनके लिए शादी में शामिल होने का सही समय नहीं है।
ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि अगर वह शादी में शामिल होते हैं तो मीडिया उन्हें निशाना बनाएगा और अगर नहीं जाते हैं तब भी आलोचना होगी। उन्होंने कहा, “अगर मैं शादी में जाता हूं तो मारा जाऊंगा और अगर नहीं जाता हूं तो फेक न्यूज मुझे छोड़ने वाली नहीं है।”
दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक Donald Trump Jr. इस सप्ताहांत बहामास में मॉडल और सोशलाइट Bettina Anderson के साथ शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। समारोह को पूरी तरह निजी रखा गया है और इसमें केवल करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों को बुलाया गया है।
Donald Trump ने कहा कि मौजूदा समय में ईरान को लेकर हालात बेहद संवेदनशील हैं। ऐसे में उनकी मौजूदगी सुरक्षा और राजनीतिक दृष्टि से चर्चा का विषय बन सकती है।
उन्होंने मीडिया पर निशाना साधते हुए कहा कि चाहे वह कोई भी फैसला लें, आलोचना तय है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिका और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ रहा है।
गौरतलब है कि ट्रंप जूनियर ने पिछले साल दिसंबर में Bettina Anderson के साथ अपनी सगाई की घोषणा की थी। बताया जाता है कि दोनों की सगाई मैरीलैंड स्थित राष्ट्रपति आवास कैंप डेविड में हुई थी।
यह Donald Trump Jr. की दूसरी शादी होगी। इससे पहले उनकी शादी Vanessa Trump से हुई थी, जिनसे उनके पांच बच्चे हैं।









