Home » क्रिकेट न्यूज़ -खेल » पाकिस्तान में भी छाया वैभव सूर्यवंशी का जलवा, बाबर आजम की टीम के मालिक ने बताया भविष्य का सुपरस्टार

पाकिस्तान में भी छाया वैभव सूर्यवंशी का जलवा, बाबर आजम की टीम के मालिक ने बताया भविष्य का सुपरस्टार

भारत के युवा बल्लेबाज Vaibhav Suryavanshi की शानदार बल्लेबाजी की चर्चा अब पाकिस्तान तक पहुंच गई है। पाकिस्तान सुपर लीग में Peshawar Zalmi के मालिक जावेद अफरीदी ने वैभव की जमकर तारीफ करते हुए उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बताया है।

जावेद अफरीदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि 15 साल की उम्र में वैभव जैसी प्रतिभा बहुत कम देखने को मिलती है। उन्होंने कहा कि राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए वैभव की 97 रन की पारी बेहद खास थी और उनकी बल्लेबाजी ने सभी को सीट से खड़ा कर दिया।

अफरीदी ने लिखा, “यह शुद्ध प्रतिभा है। इतनी कम उम्र में इतनी निडर बल्लेबाजी बेहद रेयर है। वैभव भविष्य के सितारे बनने की राह पर हैं।”

Babar Azam की टीम के मालिक ने सिर्फ वैभव की तारीफ ही नहीं की, बल्कि पाकिस्तान क्रिकेट को भी बड़ी नसीहत दी। उन्होंने कहा कि आईपीएल और पीएसएल जैसी फ्रेंचाइजी लीग युवा खिलाड़ियों को आगे लाने के लिए बेहद जरूरी हैं। पाकिस्तान को भी अपने युवा खिलाड़ियों को ज्यादा मौके देने चाहिए।

दरअसल, वैभव सूर्यवंशी ने आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में Sunrisers Hyderabad के खिलाफ सिर्फ 29 गेंदों पर 97 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। हालांकि वह सबसे तेज आईपीएल शतक से चूक गए, लेकिन उनकी बल्लेबाजी ने दुनिया भर के क्रिकेट फैंस को प्रभावित किया।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2