AI तकनीक में चीन को चुनौती देने की तैयारी, भारत-अमेरिका समेत 10 देशों ने किया बड़ा समझौता
नई दिल्ली, दिल्ली। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में बढ़ती वैश्विक प्रतिस्पर्धा के बीच भारत और अमेरिका सहित 10 देशों ने महत्वपूर्ण समझौता किया है। इन देशों ने सैन फ्रांसिस्को घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किए हैं। इस पहल का उद्देश्य एआई से जुड़ी आपूर्ति श्रृंखला और महत्वपूर्ण तकनीकी बुनियादी ढांचे की सुरक्षा को मजबूत करना है।…