Home » विदेश » अमेरिका का कर्ज पहली बार 40 ट्रिलियन डॉलर के पार, बढ़ता ब्याज बना बड़ी चुनौती

अमेरिका का कर्ज पहली बार 40 ट्रिलियन डॉलर के पार, बढ़ता ब्याज बना बड़ी चुनौती

वॉशिंगटन, अमेरिका

अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज पहली बार 40 ट्रिलियन डॉलर के पार पहुंच गया है। पिछले एक दशक में अमेरिकी कर्ज लगभग दोगुना हो चुका है, जो सरकार के बढ़ते खर्च और लगातार बढ़ते राजकोषीय घाटे को दर्शाता है।

वर्ष 2016 में अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज ट्रिलियन डॉलर से नीचे था। अब यह 40 ट्रिलियन डॉलर के स्तर को पार कर चुका है। इस दौरान डोनल्ड ट्रप और जो बाइडन, दोनों प्रशासनों के कार्यकाल में बड़े पैमाने पर सरकारी खर्च किया गया।

बढ़ते कर्ज का सबसे बड़ा असर ब्याज भुगतान पर पड़ रहा है। उपलब्ध आकड़ों के अनुसार, अमेरिकी सरकार को प्रतिदिन अरबों डॉलर ब्याज भुगतान में खर्च करने पड़ रहे हैं। इससे सरकार के सामने अन्य योजनाओं और सार्वजनिक खर्चों के लिए वित्तीय दबाव बढ़ सकता है।

2008 से अब तक अमेरिका का कर्ज ट्रिलियन डॉलर से अधिक बढ़ चुका है। आंकड़ों के आधार पर प्रति अमेरिकी नागरिक कर्ज का बोझ करीब ,,699 डॉलर बताया जा रहा है।

विशेषज्ञों का कहना है कि यदि कर्ज बढ़ने की मौजूदा रफ्तार जारी रही तो आने वाले वर्षों में स्थिति और गंभीर हो सकती है। पीटर जी. पीटरसन फाउंडेशन के सीईओ माइकल पीटरसन के अनुसार, मौजूदा रुझान जारी रहने पर अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज अगले कुछ वर्षों में 50 ट्रिलियन डॉलर तक पहुंच सकता है।

बढ़ते कर्ज के पीछे कई कारण बताए जा रहे हैं। इनमें सामाजिक सुरक्षा, मेडिकेयर और अन्य सरकारी कार्यक्रमों पर बढ़ता खर्च शामिल है। अमेरिका की बढ़ती बुजुर्ग आबादी के कारण इन योजनाओं पर वित्तीय दबाव लगातार बढ़ रहा है।

राष्ट्रीय कर्ज में तेज बढ़ोतरी अमेरिकी अर्थव्यवस्था के लिए चिंता का विषय बनी हुई है। आने वाले समय में सरकार को खर्च, कर नीति और राजकोषीय घाटे को लेकर बड़े फैसले लेने पड़ सकते हैं।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2