Home » राष्ट्रीय » राहुल गांधी पर DMK का बड़ा यू-टर्न, कल उठाए थे सवाल; आज चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन का समर्थन

राहुल गांधी पर DMK का बड़ा यू-टर्न, कल उठाए थे सवाल; आज चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन का समर्थन

चेन्नई, तमिलनाडु

तमिलनाडु की राजनीति में कांग्रेस और द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) के बीच जारी तनाव के बीच बुधवार को एक बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम सामने आया। DMK ने कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को लेकर अपना रुख बदलते हुए उनके नेतृत्व में हुए चुनाव आयोग विरोधी प्रदर्शन का समर्थन किया। खास बात यह है कि को ही DMK ने तमिलनाडु में मतदाता सूची से नाम हटाए जाने के मुद्दे पर राहुल गांधी की भूमिका और चुप्पी को लेकर सवाल उठाए थे।

को DMK प्रवक्ता सरवनन अन्नादुरई ने सोशल मीडिया मंच पर राहुल गांधी को निशाने पर लिया था। उन्होंने सवाल किया था कि तमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण यानी प्रक्रिया के दौरान कथित तौर पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटाए जाने के मुद्दे पर राहुल गांधी चुप क्यों हैं। उन्होंने यह भी सवाल उठाया था कि इस मामले में राहुल गांधी का रुख अलग क्यों दिखाई दे रहा है।

इसी मुद्दे को लेकर DMK ने विपक्षी इंडी गठबंधन की उस बैठक से भी दूरी बनाई थी, जिसमें चुनाव आयोग और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी विरोध प्रदर्शन की रणनीति तैयार की जानी थी।

हालांकि, बुधवार को DMK का रुख पूरी तरह बदलता दिखाई दिया। पार्टी के मुख्य प्रवक्ता टी.के.एस. इलंगोवन ने राहुल गांधी और विपक्षी दलों के प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि यदि ज्ञानेश कुमार जैसे महत्वपूर्ण पद पर बैठे व्यक्ति का रवैया अलोकतांत्रिक होगा, तो चुनाव की निष्पक्षता पर सवाल उठेंगे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त को हटाने की मांग का भी समर्थन किया।

राहुल गांधी के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने मंगलवार को संसद से चुनाव आयोग के कार्यालय तक मार्च निकाला था। विपक्ष की ओर से मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को रद्द करने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को उनके पद से हटाने की मांग की गई।

इस पूरे घटनाक्रम का राजनीतिक महत्व इसलिए बढ़ जाता है क्योंकि तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के बाद कांग्रेस और DMK के संबंधों में पहले से ही गंभीर तनाव है। दोनों दलों के बीच दशकों पुराना गठबंधन टूट चुका है। चुनाव के बाद कांग्रेस ने अभिनेता विजय की पार्टी टीवीके को सरकार बनाने में समर्थन दिया था। इसके बाद कांग्रेस और DMK के बीच रिश्ते और तल्ख हो गए।

इसके बावजूद चुनाव आयोग और मतदाता सूची के मुद्दे पर DMK का राहुल गांधी के समर्थन में आना महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मंगलवार को राहुल गांधी पर सवाल उठाने के बाद बुधवार को उनके विरोध प्रदर्शन का समर्थन करने से पार्टी के रुख में आया बदलाव राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है।

फिलहाल, चुनाव आयोग और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दे पर DMK और विपक्ष के बीच समानता दिखाई दे रही है। हालांकि, कांग्रेस और DMK के बीच तमिलनाडु की राजनीति में रिश्ते किस दिशा में आगे बढ़ेंगे, यह आने वाले राजनीतिक घटनाक्रमों से स्पष्ट होगा।

संबंधित समाचार
E-Paper image 2