Home » ताजा खबर » ASEAN Summit 2026: पीएम मोदी ने दुनिया में शांति और स्थिरता पर दिया जोर, भारत-आसियान संबंधों को बताया मजबूत

ASEAN Summit 2026: पीएम मोदी ने दुनिया में शांति और स्थिरता पर दिया जोर, भारत-आसियान संबंधों को बताया मजबूत

मनीला, फिलीपींस। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने को 23वें आसियान-भारत शिखर सम्मेलन में वैश्विक शांति और स्थिरता की आवश्यकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में दुनिया ने लगातार कई संकटों का सामना किया है। ऐसे समय में अंतरराष्ट्रीय समुदाय को शांति, स्थिरता और भरोसेमंद वातावरण की सबसे अधिक जरूरत है।

एक्ट ईस्ट नीति से मजबूत हुए संबंध

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत की एक्ट ईस्ट नीति ने आसियान देशों के साथ संबंधों को नई दिशा दी है। पहले दोनों पक्षों के रिश्ते मुख्य रूप से साझा संस्कृति और ऐतिहासिक विरासत पर आधारित थे, लेकिन अब सहयोग डिजिटल तकनीक, रक्षा और अंतरिक्ष जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों तक पहुंच चुका है।

100 से अधिक पहल और 10 हजार छात्रवृत्तियां

प्रधानमंत्री ने बताया कि वर्ष 2014 से भारत ने आसियान देशों के साथ लोगों के बीच संपर्क बढ़ाने के लिए 100 से अधिक पहल की हैं। इसके अलावा लगभग 250 त्वरित प्रभाव वाली परियोजनाएं शुरू की गई हैं। कौशल विकास और शिक्षा के लिए 10 हजार से अधिक छात्रवृत्तियां भी प्रदान की गई हैं।

भारत और नौ आसियान देशों के बीच सीधी हवाई सेवाओं तथा बढ़ते पर्यटन को उन्होंने मजबूत संबंधों का उदाहरण बताया।

हिंद-प्रशांत क्षेत्र की सुरक्षा पर जोर

पीएम मोदी ने कहा कि भारत का विकास और आसियान की समृद्धि एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं। आसियान कम्युनिटी विजन 2045 और विकसित भारत 2047 भविष्य में साझा लक्ष्यों को हासिल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।

उन्होंने आसियान की एकता और केंद्रीय भूमिका के प्रति भारत की प्रतिबद्धता दोहराई। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि यह सम्मेलन व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएगा और सुरक्षित, समावेशी तथा समृद्ध हिंद-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण में मदद करेगा।

मनोरंजन
संबंधित समाचार
E-Paper image 2