दिल्ली में शहरी स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती – रॉडग्राम में ‘आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन
दिल्ली नगर निगम (MCD) की ओर से स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ और समग्र बनाने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
मेयर श्री राजा इक़बाल सिंह जी ने आज सिटी-SP ज़ोन के अंतर्गत रॉडग्राम, बल्लीमारान क्षेत्र में ‘अर्बन आयुष्मान आरोग्य मंदिर’ का उद्घाटन किया।

???? MCD का उद्देश्य है – हर नागरिक तक समग्र और सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना।
???? यह आरोग्य मंदिर आधुनिक बुनियादी ढांचे और योग्य डॉक्टरों से सुसज्जित है।

मेयर श्री राजा इक़बाल सिंह जी ने उद्घाटन समारोह में कहा:
“दिल्ली को स्वस्थ, सबल और समावेशी बनाने की दिशा में MCD पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। यह आरोग्य मंदिर उसी संकल्प का हिस्सा है।”












